अवैध रूप से चला रहे, अनैतिक देह व्यापार के स्वामी को थाना कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
0

गाजीपुर। जनपद में अवैध रूप से चल रहे, अनैतिक देह व्यापार के स्वामी को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारी की गई। यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे, चेकिंग अभियान व वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर गाजीपुर के कुशल पर्यवेक्षण में आज 20 अप्रैल 2026 को विश्वेश्वरगंज में अवैध रूप से चल रहे अनैतिक देह व्यापार के सम्बंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 265/26 धारा 3/7 अनैतिक देह व्यापार का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 नरसिंह यादव निवासी विशेश्वरगंज थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर उम्र 58 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम  मे निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह मय हमराह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर, हे0का0 नीरज सिंह थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर वमथं0का0 वन्दना श्रीवास्तव थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें