पुलिस पर जानलेवा हमला करने वाले 26 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

0
52

पाण्डेय मोड़/गाजीपुर के जमनिया तहसील अंतर्गत पाण्डेय मोड़ पर पिकेट ड्यूटी में लगे पुलिस को दिनांक 13.03.2022 रात्रि में जानलेवा हमला किया गया। का0 अंकित कुमार व का0 प्रकाश ड्यूटी के दौरान पाण्डेय मोड़ तिराहे के पास गांजा व शराब पी रहे चार पांच लोगों को रोकने टोकने पर, उन लोगों द्वारा उत्तेजित होकर कर्मचारीगण उपरोक्त पर बेल्चा आदि से जान लेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया। मौके पर द्वितीय मोबाइल के पहुंचने पर उक्त लोगों के द्वारा 40- 50 लोगों की और भीड़ जुटा कर वाहन को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त किया गया जिससे पुलिस पार्टी के पांच जवान घायल हुये जिनका इलाज पीएचसी जमानिया व सदर अस्पताल गाजीपुर में चल रहा है। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 84/2022 धारा 147/148/149/307/ 323/504/506/427/332/333/353 भादवि – व 7 सीएलए एक्ट पंजीकृत किया गया। तदोपरान्त मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित कुल 26 अभियुक्तों को आज दिनांक 14.03.2022 को समय करीब 03.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

In