कासिमाबाद एसडीएम वीरबहादुर यादव बिस्तर पर मृत मिले

0
318

कासिमाबाद(गाजीपुर) जनपद के कासिमाबाद तहसील एसडीएम वीरबहादुर यादव आज सुबह अपने बिस्तर पर मृत पाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें कि, आज सुबह कर्मचारियों के द्वारा उनको आवाज देकर जगाने की बहुत कोशिश किया गया। लेकीन बहुत आवाज देने के बाद भी जब नही जगे तो कर्मचारियों को कुछ अनहोनी की आसंका हुई। दरवाजा को तोड़ा गया और अंदर जाकर देखा गया तो, एसडीएम साहब मृत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए थे। लोगों का ऐसा मानना है कि, एसडीएम का हृदय घात से मृत्यु हुई होई। हालांकि अभी तक मृत्यु की कोई खास वजह पता नहीं चल पायी है। खबर लिखे जाने तक मृत शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृत्यु कैसे हुईं हैं, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल जाएगा।

गौतम कुमार,
संवाददाता, के मास न्यूज, कासिमाबाद तहसील

In