सुल्तानपुर /अखंडनगर
अखंडनगर। सीयूईटी (यूजी) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिलने पर प्रिंस कुमार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति, अखंडनगर द्वारा उनके आवास पर पहुँचकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने प्रिंस कुमार को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए ₹18,000 (अठारह हजार रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना समिति का उद्देश्य है।सम्मान समारोह में अध्यक्ष श्री रामजीत जी, उपाध्यक्ष श्री राम अवध प्रधान जी, कोषाध्यक्ष श्री दशरथ गौतम जी, संगठन मंत्री श्री नंदलाल जी, संगठन मंत्री श्री बुद्धिराम जी, सदस्य श्री नरेश जी, उपाध्यक्ष श्री कैलाश जी, श्री विवेक सावंत जी,श्री विनोद गौतम जी तथा समिति के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने प्रिंस कुमार की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।प्रिंस कुमार एवं उनके परिवार ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जन कल्याण समिति, अखंडनगर के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और सहयोग उन्हें आगे बढ़ने की नई प्रेरणा देगा।

















