एसपी चारु निगम द्वारा आगामी पर्वों एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों के संबंध में ऑनलाइन समीक्षा बैठक कर सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश

0
1

सुल्तानपुर

आगामी त्योहारों, श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा आवश्यक पुलिस प्रबंधों की प्रभावी समीक्षा हेतु पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम द्वारा दिनांक 02.07.2026 को रात्रि 21.30 बजे पुलिस अधीक्षक आवास से ऑनलाइन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं समस्त चौकी प्रभारीगणों ने प्रतिभाग किया। मीटिंग में संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था, कांवड़ यात्रा मार्गों पर पुलिस प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, चेहल्लुम के अवसर पर सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गयी।

 

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा आगामी त्योहारों, श्रावण मास, कांवड़ यात्रा एवं चेहल्लुम के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक पुलिस व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने सभी क्षेत्राधिकारीगण, प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष एवं चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए निर्देशित किया कि सभी तैयारियां समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पूर्ण कर प्रत्येक आयोजन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें