रसोईया के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

0
1

रसोईया के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा

 

दोस्त पुर/अखंड नगर

सुल्तानपुर जनपद के कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में पीएम पोषण योजना अंतर्गत कार्य रसोइयों का सम्मान समारोह का कैशलेस चिकित्सा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया ,कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, सदस्य विधान परिषद शैलेंद्र प्रताप सिंह ,विधायक सदर राज प्रसाद उपाध्याय ,जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह मौजूद रहे ।जिला अधिकारी ने अतिथियों का पौध भेंट कर स्वागत किया, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का वर्चुअल सजीव प्रसारण दिखाया गया ।मुख्यमंत्री ने रसोइयों के कल्याण के लिए की बड़ी घोषणाएं की।

मुख्य घोषणाएं

1 -रसोइयों का मानदेय 1000 से बढ़कर ₹3000 किया गया,

2-सामाजिक सुरक्षा बीमा के तहत ₹200000 बीमा की सुरक्षा ,

3- यूनिफार्म के लिए 500 से बढ़कर ₹1000 प्रति वर्ष

4-रसोइयों और उनके परिवार के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष एमएलसी विधायक सदर द्वारा प्रतीकात्मक रूप से रसोईया सीमा ,रेखा ,ज्योति ,संगीता, सरोज, उर्मिला ,श्याम दुलारी को कैशलेस चिकित्सा कार्ड एवं चेक वितरित किए गए कार्ड पाकर रसोइयों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

के मास न्यूज संवाददाता दोस्तपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें