सुल्तानपुर
मामला सुल्तानपुर जिले के विकास खंड अखंडनगर के ग्राम पंचायत बनगवांडीह में उचितदर दुकान(कोटेदार) को लेकर स्थान परिवर्तन को ले कर ग्रामीणों ने एस डीएम कादीपुर और खंड विकास अधिकारी को सौपा विज्ञापन, ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मे निर्धारित स्थान कम्पोजिट विद्यालय या डाॅ बी आर अंबेडकर पार्क की मांग किया है इस संबंध में एस डी एम कादीपुर ने फोन के माध्यम से खंड विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान से फोन से बात किया कि आप कोटेदार चुनाव की प्रक्रिया कंपोजिट विद्यालय पर 2.00 बजे के बाद करवाएं या फिर कोई दूसरा स्थान का चुनाव करें अथवा नया डेट निर्धारित करें अब देखना है कि कोटेदार चुनाव की प्रक्रिया क्या होती है कल दिनांक 17/07/206 को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होना है सूत्रों से प्राप्त जानकारी से पता चला कि ग्राम पंचायत सचिव अंकित सिंह का कथन है कि विभाग द्वारा कोटा चुनाव प्रक्रिया के सम्बन्ध मे ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन खंड विकास अधिकारी अखंडनगर एवं एस डी एम कादीपुर को ज्ञापन दिया गया था परंतु न तो एस डी एम कादीपुर अथवा खंड विकास अधिकारी अखंड नगर द्वारा चुनाव स्थल परिवर्तन संबंधित कोई लिखित आदेश न मिलने के कारण कोटा चुनाव स्थल मे कोई संशोधन नही हुआ है जो स्थान ग्राम प्रधान/ प्रसाशक द्वारा निर्धारित ग्राम पंचायत भवन बनगवांडीह निर्धारित है वही पर कल दिनांक 17/7/2026 को कोटेदार चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जायेगी।इस सम्बन्ध में खंड विकास अधिकारी अखंड नगर से फोन पर संपर्क बनाया गया परंतु संपर्क नही बन पाया।













