पुरानी रंजिश के चलते हुई मार पीट एक हुआ गंभीर रूप से घायल

0
545

सुलतानपुर/अखंड नगर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रूपईपुर में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में रजनीश सिंह को गंभीर चोट लगी। स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस प्रशासन को 112 और 108 पर काल करके सूचना दी गई। मौके पर पुलिस प्रशासन ने पहुंच कर घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अखंडनगर पहुंचाया । जहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करके रेफर कर दिया ।सूत्रों से पता चला कि मामला पुरानी रंजिश का है। लोगों के द्वारा बताया गया कि होली के दिन विनोद राजभर के साथ रजनीश सिंह ने अपने चार पांच साथियों के साथ मार पीट किया था। जिसमे विनोद राजभर को काफी चोट आई थी ।लेकिन लोगो के समझाने बुझाने के कारण पुलिस प्रशासन को सूचित नही किया। विनोद राजभर का पुत्र अतुल कुमार राजभर चार पांच दिन पहले मुंबई से घर आया तो पता लगाया कि मेरे पिता जी अर्थात विनोद राजभर को रजनीश सिंह अपने साथियों के साथ मिल कर होली के दिन काफी मार दिया था। अतुल कुमार राजभर घर आने के बाद रजनीश सिंह आदि लोगो को मारने के लिए ढूंढ रहा था। और मौका पाते ही आजाद नगर बाजार मे सरिया से रजनीश सिंह को मार दिया। जिससे रजनीश सिंह को गंभीर चोट लगी और वह बेहोश हो गिर पड़ा। लोगो ने अतुल कुमार राजभर को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।

के मास न्यूज सुलतानपुर

In