करंट से संविदा कर्मी की मौत के बाद बवाल, परिजनों ने प्रशासन को सौंपा 7 सूत्रीय मांग पत्र

0
69

 

 

मुडिला/कादीपुर

सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र के अलीपुर में बिजली विभाग के एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया । प्रदर्शनकारियों ने विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ की और पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। शुक्रवार को शव पोस्टमार्टम कराके घर लाया गया

 

खंभे पर फॉल्ट ठीक करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार यह हादसा गुरुवार रात को पीपरीपट्टी गांव में हुआ। मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि जितेंद्र कुमार बिजली के खंभे पर चढ़कर फॉल्ट ठीक कर रहे थे। परिजनों का कहना है कि शटडाउन लेने के बावजूद बिजली की आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे उन्हें करंट लगा और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

 

तोड़फोड़ और जाम, पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त

घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने कादीपुर-अखंडनगर मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को शव घर आने पर फिर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अलीपुर विद्युत उपकेंद्र पर तोड़फोड़ की और वहां मौजूद एक अन्य संविदा कर्मी के साथ मारपीट भी की। इस दौरान पुलिस की एक जिप्सी, एक कार और एक मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

SDM, CO और विधायक पहुंचे, 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा

शुक्रवार को शव पहुंचने के बाद कादीपुर के उपजिलाधिकारी SDM मंजुल मयंक, क्षेत्राधिकारी CO विनय गौतम और स्थानीय विधायक राजेश गौतम मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन शाम 5 बजे मान गए।

मृतक जितेंद्र गौतम के परिजनों ने उपजिलाधिकारी कादीपुर को मृतक की पत्नी निर्मला देवी के माध्यम से एक 7 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है।

 

मांग पत्र में ये प्रमुख मांगे शामिल हैं:

पीड़ित परिवार के बच्चों के भविष्य और लालन-पालन के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि। रहने के लिए शासकीय आवास योजना के तहत मकान और जीवन यापन के लिए 1 बीघा जमीन बच्चों व पत्नी के नाम आवंटित की जाए। मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और नियमित विधवा पेंशन की सुविधा दी जाए। विद्युत विभाग से नियमानुसार बीमा और क्लेम की राशि दिलाई जाए।

परिवार ने यह भी मांग की है कि ग्राम सभा अलीपुर कांपा के किसी भी बच्चे या ग्रामीण के खिलाफ कोई फर्जी मुकदमा दर्ज न किया जाए।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तनाव को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें