सुल्तानपुर: आंधी से गिरे पेड़ के नीचे दबकर बचीं 3 अनाथ विकलांग बच्चियां, प्रशासन से मदद की गुहार

0
1

कादीपुर /मुडिला

सुल्तानपुर  जनपद के विकास खंड अखंडनगर के ग्राम सभा महमदपुर में बीते दिन 5 अक्टूबर दिन सोमवार को आई तेज आंधी ने एक गरीब परिवार का घर तबाह कर दिया। नीम का विशाल पेड़ गिरने से कच्चा छप्पर पूरी तरह टूट गया। हादसे के समय घर में सो रहीं 3 अनाथ विकलांग बच्चियां बाल-बाल बचीं।

 

ये तीनों बच्चियां – ज्योति, काजल और पूजा – पूरी तरह विकलांग और अनाथ हैं। इनके माता-पिता पहले ही गुजर चुके हैं। बच्चियां अपने ननिहाल में रह रही थीं।

 

आंधी में पेड़ गिरने से जहां ये सो रही थीं, वो जगह पूरी तरह मलवे में तब्दील हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह बच्चियों को बाहर निकाला और फिलहाल दूसरे के घर में शरण दी गई है। एक बच्ची लाठी के सहारे चल रही है, दूसरी घुटनों के बल चलती है और तीसरी उठ-बैठ भी नहीं पा रही।

बच्चियों की देखरेख कर रहे उनके मामा रामसागर ने बताया कि उन्होंने एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया था। एसडीएम ने लेखपाल को भेजने की बात कही थी, लेकिन 24 घंटे बाद भी न लेखपाल आया न प्रधान, न पुलिस।

पीड़ित परिवार का कहना है – कोटेदार की तरफ से अभी तक अनाथ विकलांग बच्चियों को_”राशन तक नहीं मिला। अनाथ विकलांग बच्चियां दूसरे के घर में पड़े हैं।”_

 

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और बच्चियों के इलाज व भरण-पोषण के लिए सहायता की जाए।

 

रिपोर्ट – विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें