0
1

बसपा विधायक के निधन पर शोकसभा, वक्ताओं ने कहा , गरीबों के लिए संघर्ष करने वाले नेता हमेशा दिलों में जिंदा रहते हैं।

जौनपुर – ग्राम सभा कलापुर में रसड़ा, बलिया से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि नेता कोई भी हो, यदि वह गरीबों के लिए संघर्ष करता है और जरूरतमंदों के आंसू पोंछने का काम करता है, तो जनता उसे जीवन भर याद रखती है। उमाशंकर सिंह को गरीबों और वंचितों की आवाज उठाने वाले जनप्रतिनिधि के रूप में याद किया गया।

वक्ताओं ने कहा कि उनके विचार और गरीबों के प्रति समर्पण समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्ग के हित में कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा को ईश्वर के श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर विजय गौतम (मंडल पदाधिकारी , भाजपा), जौहर अब्बास (ब्लॉक पदाधिकारी, भाजपा), शशिकांत गौतम, इरशाद कुरैशी (पदाधिकारी भाजपा), कृष्ण कुमार मौर्य, फूलचंद, विजय बहादुर, हजारी लाल वर्मा, गिरीश राजभर, सुरेंद्र राजभर, गुलाब, सुमित, देवेंद्र गौतम, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, तूफानी गौतम, विक्रम गौतम, बेचन कुरैशी, हृदय नारायण, रजनीश गौतम, शुभम गौतम, शनि, कासिम कुरैशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें