जहरीले सांप के काटने से महिला की मौत

0
2

 

आजमगढ़। जिले के पवई थाना क्षेत्र अंतर्गत मुत्तकल्लिपुर ग्राम सभा में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मूत्तकल्लीपुर ग्राम सभा निवासी निर्मला (55 वर्ष), पत्नी त्रिभुवन राजभर, को जहरीले सांप ने काट लिया जिसकी मौत हो गई ।परिवार का रो-रो कर पूरा हाल हो गया है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पवई पुलिस पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पुलिसिया कार्रवाई शुरू कर दी  ।

पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

रिपोर्ट दल सिंगार संवाददाता पवई ब्लॉक

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें