गाजीपुर में 23 सितंबर को लगेगा वृहद रोजगार मेला, 30 से अधिक कंपनियां करेंगी प्रतिभाग

0
19

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद गाजीपुर की सभी सात विधानसभाओं में वृहद रोजगार मेलों का आयोजन किया जाना है। इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 23 सितम्बर 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर के संयुक्त तत्वावधान में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला प्रातः 10 बजे से स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में आयोजित होगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में देशभर की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां एवं नियोजक प्रतिभाग करेंगे। इनमें मुख्य रूप से प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक वाराणसी, BIS सिक्योरिटी गार्ड, क्वैस कॉरपोरेशन प्रा. लि., सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लीलैंड लि., MRF टायर्स, लॉन्ड्री मेट, हिंडाल्को रेनूकोट, नर्स केयर 24, खेतिहर ऑर्गेनिक, इन्नोवसोस सर्विसेज प्रा. लि., डीएमसी प्रा. लि., महादेव हनुमत विजय, विजन इंडिया प्रा. लि., गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रिड सीड्स प्रा. लि. तथा पीएनबी मेटलाइफ सहित 30 से अधिक कंपनियां एवं नियोजक शामिल होंगे। मेले में सुरक्षा गार्ड, ऑपरेशन असिस्टेंट, मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स ऑफिसर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, ईवी तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी समेत विभिन्न पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। रोजगार मेले में अकुशल श्रमिकों के साथ आठवीं, दसवीं, बारहवीं, स्नातक एवं परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित तथा कंस्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन कराने के बाद अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुरूप इच्छुक कंपनियों में ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद 23 सितंबर को प्रातः 10 बजे सभी शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों एवं छायाप्रतियों के साथ रोजगार मेले में उपस्थित होना सुनिश्चित करना होगा। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।
नियोजक कंपनियों की रिक्तियों से संबंधित विस्तृत जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 अथवा जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर से संपर्क कर सकते हैं।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें