महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए आकृति सिलाई सेन्टर व रूप निखार ब्यूटी पार्लर कर रही है सराहनीय कार्य

0
97

बन्दीपुर/अंबेडकरनगर
आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए सरकार कई योजना चला रही है। जिससे महिलाएं आत्म निर्भर बन सके। श्री राम शब्द शिक्षा सेवा समिति द्वारा संचालित आकृति सिलाई सेन्टर व रूप निखार ब्यूटी पार्लर की तरफ़ से एक बहुत ही अच्छा हुनर विगत दस वर्षों से सिखाया जा रहा है। ये अपने आप में एक बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने के लिए कमलेश मौर्या ने सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण केन्द्र चला कर क्षेत्र में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। जिसकी वजह से कई बच्चियों ने हुनर सीखकर ख़ुद की केन्द्र खोलकर चला रही हैं और लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। जिसके फल स्वरूप संचालिका कमलेश मौर्या ने एक प्रोग्राम रखकर हुनर सीखी हुईं बच्चियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया गया। इस सेवा समिति द्वारा संचालित आकृति सिलाई सेन्टर को बढ़ावा देने व महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के लिए के के त्रिपाठी कड़ी मेहनत कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। संचालिका कमलेश मौर्या ने बताया कि इस समिति द्वारा संचालित आकृति सिलाई सेन्टर विगत दस वर्षों से महिलाओं, बच्चियों को आत्म निर्भर बनाने का कार्य कर रही है। समय समय पर सिखा कर लोगों को सम्मानित करने का कार्य भी किया जाता रहा है। जिससे महिलाओं में उत्साह बढ़े। और अपने पैर पर खड़ी हो। मुख्य अतिथि के रूप में आए ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह व पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीकान्त राय ने कविता सिंह, शशी सिंह सहित अन्य बच्चियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर राजा राम सिंह, रमेश मौर्य, दिनेश मौर्य, आंगनबाड़ी कार्यकत्री कौशिल्या विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

5 × four =