बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से लंबी जंग के बाद ली अंतिम सांस

0
1

स्ट्रिंगर रिपोर्ट – हीरा मणि गौतम

उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए बुधवार का दिन दुखद रहा। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

उमाशंकर सिंह बलिया जनपद की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक थे। वर्तमान उत्तर प्रदेश विधानसभा में वे बसपा के अकेले विधायक थे और पार्टी के सबसे भरोसेमंद नेताओं में गिने जाते थे। बसपा प्रमुख मायावती उन्हें अपना भाई समान मानती थीं और उनके साथ उनका बेहद करीबी संबंध था।

उनके निधन की खबर मिलते ही बसपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रदेश के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

उमाशंकर सिंह अपने सरल स्वभाव, जनसंपर्क और क्षेत्र की समस्याओं को मुखरता से उठाने के लिए जाने जाते थे। उनके निधन को उत्तर प्रदेश की राजनीति के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें