राहुल गांधी की न्याय यात्रा के समर्थन में उतरे जनपद के कांग्रेसी

0
38

राहुल गांधी का मकसद हर तबके के लोगों को मिले न्याय : अभिषेक सिंह राणा

सुल्तानपुर – कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में शुक्रवार को राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर ब्लॉक वार कॉंग्रेसीयो ने न्याय निकाली। जयसिंहपुर ब्लॉक मे जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा नेतृत्व में जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय के बगल स्थित पार्टी कार्यालय पर झंडारोहण व ध्वज वंदन कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में रथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। न्याय यात्रा के समर्थन में निकाली गई, यात्रा में चलने वाले रथ को कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय झंडे व पार्टी के झंडो और बैनर से सजाया था देश भक्ति गीत व भारत जोड़ो न्याय यात्रा की थीम बजाते हुए यह यात्रा जयसिंहपुर न्याय पंचायत से होकर न्याय पंचायत अयूबपुर के बरौसा, गुरेगांव के रामगढ़ चौराहा से होते हुए धनउडीह पहुची, वहां से न्याय पंचायत सुरौली के ग्राम पंचायत डोमापारा जसापारा से होते हुए उघरपुर चौराहे से महादेव चौराहा पहुंचे वैदहा न्याय पंचायत के ग्राम पंचायत फतेहपुर संगत के गोसाईगंज बाजार मे न्याय यात्रा का समापन किया गया। यह यात्रा लगभग 20 किमी. की गई। रथ यात्रा के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और वयोवृद्ध कॉंग्रेस जनों सम्मानित भी किया गया, बरौसा मे राम किशोर तिवारी धनाऊडीह मे राममूर्ति वर्मा व गोसाईगंज में पूर्व प्रमुख असफाक अहमद को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया तो वहींं मंडा हनुमान जी के मंदिर मे दर्शन पूजन किया गया।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन आज हम कांग्रेसियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा समर्थन में रथ यात्रा निकले है, यह यात्रा जयसिंहपुर ब्लॉक मुख्यालय से शुभारंभ की गई है जो ब्लॉक के विभिन्न पंचायत व ग्राम पंचायत तक पहुंची, जिसका नाम मोहब्बत की दुकान दिया गया है। उन्होंने बताया कि देश में बढ़ती हिंसा व नफरत को मिटाने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर से मुंबई तक लगभग 6200 किलोमीटर की भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकली है। जिसका उद्देश्य देश से नफरत खत्म करने, महंगाई कम करने व बेरोजगारी समाप्त कर एवं आम जनमानस को न्याय मिल सके। वहीं उन्होंने भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम के लखीमपुर में भाजपा के अराजक तत्यों हमला कर दिया था और उन्हें मंदिर जाने से रोका जा रहा है इससे यह साफ जाहिर होता है कि भाजपा के शासन काल में सिर्फ गुंडे माफिया पल रहे है। राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व क्रांतिकारी नेता है जो ना डरे हैं और ना झुके हैं भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ खुलकर बोलते हैं। इनकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जिससे भाजपा के लोग घबरा चुके हैं। वहीं यह यात्रा बल्दीराय, कुडवार, करौंदीकला,कादीपुर, प्रतापपुर कमैचा आदि ब्लॉको में निकाली गई। *वहीं शनिवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा के नेतृत्व मोतिगरपुर ब्लॉक में भारत जोड़ो में यात्रा के समर्थन में रथ यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष, न्याय पंचायत अध्यक्ष, ग्राम सभा अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हर्ष नारायण मिश्र प्रकाश पाठक राजेश ओझा युवा कांग्रेस अध्यक्ष विपिन कुमार कनौजिया समीर मिश्रा इसरार खान अबरार खान राहुल मिश्रा सुनील शर्मा सूर्यमन मिश्रा अनिल तिवारी एजाज अहमद अनिल पांडे संत राम मिलन सुशांत तिवारी लक्ष्मी नारायण पांडे दयाशंकर पाठक राधेश्याम मिश्रा गणेश पांडे शिवदयाल मिश्र विजय प्रकाश पांडे अभिनव श्रीवास्तव अजय वर्मा उमेश मिश्रा सुरेश राम फिर वर्मा राजेंद्र पांडे जयनारायण तिवारी पारस पाठक वसीम खान शिवपूजन सिंह मोनू पाठक शिवम पाठक अशोक वर्मा संतोष सिंह सुशील सिंह जेठू पांडे बबलू मोतीलाल पाल आदि लोग मौजूद रहे।

के मास न्यूज सुलतानपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

13 + 2 =