जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह यादव द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुये आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी

0
110

गाजीपुर 19 जनवरी को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह यादव द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय में प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए आदर्श आचार संहिता व निर्वाचन से सम्बन्धित सभी कार्याे के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद गाजीपुर में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को पारदर्शीपूर्ण, निष्पक्ष व स्वस्थ तरीके से सम्पन्न कराने के लिये प्रशासन कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि निर्वाचन की अधिसूचना 10 फरवरी से 17 फरवरी, 2022 को, नाम निर्देशन हेतु 18 फरवरी, नाम निर्देशन की जांच हेतु नाम वापसी हेतु अन्तिम दिनांक 21 फरवरी, मतदान 07 मार्च 2022, मतगणना 10 मार्च 2022 एवं 12 मार्च 2022 तक वह दिनांक जिसके पूर्व निर्वाचन पूरी कर लिया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि 01 नवंबर 2021 से 05 दिसंबर 2021 तक 35 दिन मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्यक्रम किया गया। 05 जनवरी 2022 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया, जिसमें वर्तमान में कुल 2807562 मतदाता हैं जिसमें 1497141 पुरूष एवं 1310283 महिला मतदाता, 18197 दिव्यांग मतदाता और 80 वर्ष से अधिक उम्र के 56218 मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अन्य 138 मतदाता भी अहम भूमिका निभाएंगे

In