डी.एम. अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों को दी रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं

0
1

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि, रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास, प्रेम और आपसी रिश्तों की मजबूती का पवित्र पर्व है। उन्होंने कहा कि, रक्षाबंधन का पर्व भारतीय संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की समृद्ध परंपरा का प्रतीक है। यह पर्व भाई-बहन के बीच प्रेम और विश्वास को और मजबूत करने के साथ ही परिवार तथा समाज में आपसी सद्भाव, सौहार्द और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देता है। उन्होंने जनपदवासियों से अपील किया कि, रक्षाबंधन का पर्व आपसी प्रेम, सद्भाव, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं।जिलाधिकारी गाजीपुर ने कहा कि, पर्व की खुशियां सभी के साथ साझा करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया जाना चाहिए। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने रक्षाबंधन के अवसर पर सभी जनपदवासियों, विशेषकर बहनों एवं भाइयों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें