आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा टेवखर में दोपहर लगभग 2:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साहिल पुत्र मनोज उम्र 17 वर्ष खेत में कुछ काम करने के लिए गया था और अचानक बरसात शुरू हो गई। फिर भी वह खेत में काम करता रहा इस समय जोर से बादलों की गड़गड़ाहट हुई और आकाश से एक रोशनी जमीन पर आ गिरी ।जिससे बिजली के चपेट में साहिल पुत्र मनोज निवासी टेवखर की मौके पर मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसी ने थाने पर सूचना दे दी और मौके पर पुलिस पहुंच कर लाश को अपनी कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।साहिल तीन बहनों में अकेला भाई था जोअपने बूढ़े पिता का सहारा था परंतु उसके पिता का वह शहर भी छिन गया परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है
सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव की रिपोर्ट
In




















