डीआईजी वैभव कृष्ण ने एसपी सिटी व सीओ ट्रैफिक कार्यालय के नए भवन का किया शिलान्यास

0
7

गाजीपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, वाराणसी वैभव कृष्ण द्वारा जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र मे स्थित विशेश्वरगंज में पुलिस अधीक्षक (नगर) कार्यालय एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय के प्रस्तावित भवन निर्माण हेतु विधि-विधान से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान अधिकारियों द्वारा विधिवत भूमि की पूजा-अर्चना कर प्रस्तावित भवन के शांतिपूर्ण, सुदृढ़ एवं सफल निर्माण की कामना की गई। नए भवन के निर्माण से पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण कार्यालयों को बेहतर एवं व्यवस्थित कार्यस्थल उपलब्ध होने की उम्मीद है, जिससे विभागीय कार्यों के संचालन में सुविधा होगी।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान डीआईजी वाराणसी वैभव कृष्ण ने एक स्थानीय दुकानदार को भी कार्यक्रम में सहभागी बनाया। उन्होंने स्थानीय दुकानदार से शिलापट्ट की डोरी खिंचवाकर शिलान्यास कराया। इस पहल से स्थानीय लोगों की सहभागिता और जुड़ाव का संदेश भी दिया गया। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रस्तावित भवन निर्माण से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों एवं गुणवत्ता के अनुरूप पूरा कराने पर जोर दिया। प्रस्तावित पुलिस अधीक्षक (नगर) कार्यालय एवं पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय का भवन तैयार होने के बाद संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्य करने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे पुलिस प्रशासन के कार्यों को और अधिक सुचारु एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें