तेज रफ्तार XUV का कहर: चार बाइक रौंदते हुए स्कॉर्पियो से टकराई, दो गंभीर घायल

0
0

जौनपुर- जिले के गुरैनी-सुम्बलपुर मोड़ के पास आज दोपहर लगभग तीन बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार महिंद्रा XUV अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी चार बाइकों को रौंदते हुए आगे खड़ी स्कॉर्पियो में जा भिड़ी। हादसे की आवाज सुनकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, XUV की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित वाहन पहले सड़क किनारे खड़ी बाइकों से टकराई और फिर आगे खड़ी स्कॉर्पियो में जोरदार भिड़ंत हो गई।

इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की ।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें