लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठन में किया फेर बदल युवा चेहरे को दी तरजीह

0
39

*अंबेडकर नगर* भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्दे नजर संगठन को मजबूत करने के लिए कई मंडल अध्यक्षों की छुट्टी करते हुए नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्त की । जिसमें युवा चेहरों को तरजीह दी गई । इसी कड़ी में भाजपा ने जलालपुर नगर मंडल में संजीव मिश्रा को हटाते हुए जलालपुर नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर युवा भाजपा नेता देवेश मिश्रा को नियुक्त किया। देवेश मिश्रा को जलालपुर नगर मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर लोगों में हर्ष का माहौल है। बताते चलें कि देवेश मिश्रा नगर उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं और नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समर्थकों एवं स्थानीय लोगों की बधाई का सिलसिला जारी हैl मंडल अध्यक्षों के फेरबदल के क्रम में मालीपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी शुभम पांडे रूद्र को, सोनगांव मंडल की जिम्मेदारी रविंद्र भारती को, बसखारी मंडल की जिम्मेदारी लालजी यादव, राजेसुल्तानपुर में अमित गिरी, कुर्की में शशि दुबे,बेवाना मंडल में अरविंद सिंह डिंपू, अकबरपुर शिवपूजन राजभर और टांडा में तेजस्वी जायसवाल को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप गई है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

twelve + nine =