जंगीपुर पुलिस की साइबर टीम ने दिखाई तत्परता, 59,165.13 रुपये कराए सकुशल वापस

0
5

गाजीपुर। साइबर अपराध एवं साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के पीड़ित के 59,165.13 रुपये सकुशल वापस करा दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बिराईच, थाना जंगीपुर निवासी केदार प्रजापति पुत्र देवन प्रजापति के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से कुल 59,165.13 रुपये का साइबर फ्रॉड हो गया था। घटना की जानकारी होने के बाद पीड़ित सहायता के लिए थाना जंगीपुर पहुंचा। थाना जंगीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई। पीड़ित की शिकायत NCRP पोर्टल पर शिकायत संख्या 23105260101221 के माध्यम से दर्ज कराई गई। साइबर टीम के प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के फलस्वरूप फ्रॉड की गई पूरी धनराशि 59,165.13 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। अपनी धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित केदार प्रजापति ने थाना जंगीपुर पुलिस एवं साइबर टीम का आभार व्यक्त करते हुए हृदय से धन्यवाद दिया। इस कार्रवाई में थाना जंगीपुर के उपनिरीक्षक जमालुद्दीन एवं कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

जय प्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें