संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ’ का बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव

0
77

उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र काफी हंगामेदार होने की उम्मीद जताई जा रही थी। विधानसभा के मानसून सत्र के शुरू होने के पहले दिन ही समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार के खिलाफ हमला बोल दिया और वह विधानसभा के बाहर धरना प्रदर्शन करने लगे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था, किसान काला कानून, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, कोरोना कुप्रबंधन, महंगी बिजली व ठप्प विकास कार्यों सहित विभिन्न मुद्दों पर विधानभवन स्थित चौधरी चरण सिंह जी की प्रतिमा के पास भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध कर आवाज बुलंद किया गया।
अस मौके पर नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हक-अधिकार और मान-सम्मान की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रखेगी।
इस दौरान चंदौली जनपद की सकलडीहा विधानसभा के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव की काफी एक्टिव दिखे। उन्होंने स्लोगन लिखे पोस्टर को अपने हाथ में लेकर योगी सरकार को घेरने की कोशिश की।
तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि समाजवादी पार्टी के विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव अपने हाथ में संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ का नारा लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

नौगढ़ तहसील संवाददाता विनोद कुमार पाल की रिपोर्ट

In