बाढ़ पीड़ित परिजनों में 219 सूखा राहत पैकेट खाद्यान्य का वितरण जिलाधिकारी द्वारा किया गया

0
226

चन्दौली/ जिलाधिकारी श्री संजीव सिंह द्वारा सकलडीहा तहसील के पूरा गणेश ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गंगा के जलस्तर में तेजी से पाव पसारने के दृष्टिगत बाढ़ पीड़ित परिजनों में 219 पैकेट सूखा खाद्य सामग्री वितरित किया गया। जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, बाढ़ पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री के साथ-साथ भोजन पैकेट का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। गंगा के जलस्तर मैं धीरे-धीरे कमी आ रही है। इस समय गांव में सांप सहित अन्य जंतु का आगमन हो सकता है इससे सतर्कता रखनी होगी। चिकित्सक की टीम द्वारा दवाओं का छिड़काव किया जा रहा है। कहा कि बाढ़ आने से कई गांवों का संपर्क टूट जाता है बाढ़ चौकियों पर खाद्य सामग्री के साथ साथ भूसा हरा चारा की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहे प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। बाढ़ पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि मा0 केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय जी के भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित था। अचानक दिल्ली में बैठक होने के कारण बाढ़ पीड़ित परिजनों से मुलाकात नहीं हो पाई वह जल्द ही लोगों से मुलाकात करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी के आपदा के बाद यह गंगा नदी के जल स्तर में वृद्धि होने से कई गांव का संपर्क टूट गया है यह भी एक आपदा से कोई कम नहीं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ चौकियों से बाढ़ पीड़ित परिवार के व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है इसके अलावा पशु पक्षियों को भी भूसा, हरा चारा की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है। आपदा के इस अवसर जिले लेबल पर कंट्रोल रुम की स्थापना की गई है। कोई समस्या है तो तत्काल अवगत कराएं। इसके अलावा संबंधित सूचना से तहसील एवं थाना प्रभारी को भी अवगत कराएं ताकि समस्या समाधान किया जाए सके। जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस आपदा के अलावा देश भर में फैला कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है । अभी भी जो लोग टीका लगवाने से वंचित रह गए हैं वह लोग नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर टीका अवश्य लगवा लें। भविष्य में आने वाली तीसरी लहर से बचाव किया जा सकता है। 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है पर्याप्त मात्रा में जनपद में वैक्सीन उपलब्ध है अधिक से अधिक संख्या में जाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर जाकर लगवाना सभी लोग सुनिश्चित करें। अपना और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री जी द्वारा दीपावली तक सभी परिवार के लिये निशुल्क सूखा राशन दिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि गांव, गरीब एवं किसान के प्रति केंद्र व प्रदेश सरकार समर्पित है। कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी सकलडीहा अजय मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सूर्यमुनि तिवारी, कृष्णानंद पांडेय साइट आया भाजपा के नेतागण, अधिकारीगण उपस्थित थे।

साजू थॉमस, के मास न्यूज़, चन्दौली।

In