26 जून से जौनपुर सिटी स्टेशन पर रुकेगी पटना-कोटा एक्सप्रेस, राज्य मंत्री गिरिश चंद्र यादव दिखाएंगे हरी झं

0
1

 

जौनपुर – जिले के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। रेल मंत्रालय ने ट्रेन संख्या 13239/13240 पटना-कोटा एक्सप्रेस का ठहराव जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर स्वीकृत कर दिया है। यह नया ठहराव 26 जून 2026 (शुक्रवार) से प्रभावी होगा।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिश चंद्र यादव जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन से ट्रेन संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

आयोजन के अनुसार कार्यक्रम 26 जून 2026, शुक्रवार को आयोजित होगा। राज्य मंत्री सायं 5:20 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे, जबकि सायं 5:41 बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 पर होगा।

रेलवे द्वारा जारी निर्धारित समय के अनुसार 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस का जौनपुर सिटी स्टेशन पर सायं 5:41 बजे आगमन तथा 5:43 बजे प्रस्थान निर्धारित है। स्थानीय लोगों और यात्रियों का मानना है कि इस ठहराव से जौनपुर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

यह निर्णय लंबे समय से की जा रही मांग के पूरा होने के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र की रेल संपर्क व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें