बरौंसा सुल्तानपुर
दिनांक 25 जून20 26 को तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान लोक शक्ति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय शिवराज सिंह भाटी के आदेशानुसार जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन देते हुए कहा है कि फरुखाबाद जिले में कायमगंज तहसील के उपजिलाधिकारी द्वारा भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के निर्दोष जिला अध्यक्ष को फोन करके अकारण विरासत में लिए जाने के संबंध में संगठन का कहना है कि सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों द्वारा 15 जून 2026 को उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले से जिला अधिकारी उपजिलाधिकारी द्वारा आपको संबोधित निम्न ज्ञापन सौंपा गया गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे के अतिरिक्त मुआवजा व आवासीय प्लाट तथा यमुना औधोगिक विकास प्राधिकरण की समस्त समस्याओं व जेवर एयरपोर्ट के युवाओं के रोजगार को लेकर तथा जेवर टोल प्लाजा मैनेजर द्वारा समस्त किसान संगठनों पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने को लेकर तथा सोनभद्र जिले के भैंसवार गांव में चकबंदी विभाग द्वारा की गई घोर अनियमिताओ को लेकर 13 माह से चल रहे धरने व गौतमबुद्ध नगर के गांव रौनिजा पर माह से चल रहे धरने से संबंधित समस्याओ के समाधान हेतु ज्ञापन देने का आहवान किया गया उसी क्रम में फरुखाबाद जिले की कायमगंज तहसील के उपजिलाधिकारी को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति जनपद फरुखाबाद के जिला अध्यक्ष ने भी उक्त ज्ञापन सौंपा पर ज्ञापन सौंपकर अपने किसान कार्यकर्ताओं के साथ वापस हो जाने के बाद पश्चात उपजिलाधिकारी कायमगंज तहसील के स्टोनो द्वारा फोन कर जिला अध्यक्ष को बुलाया गया और उनके साथ उक्त उपजिलाधिकारी द्वारा अकारण अभद्रता की गई और उसे पुलिस हिरासत में लेकर अपमानित किया गया जो कि किसी भी दशा में न्यायउचित नहीं था तहसील कायमगंज के उपजिलाधिकारी के इस व्यवहार से भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के समस्त राष्ट्रीय और प्रान्तीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता मर्यादित और आर्कोषित है संगठन का कहना है इस प्रकरण की निष्पक्ष एवं न्यायिक जांच कराने तथा जिला अध्यक्ष फरुखाबाद जनपद से ऊपर लगाए गए आरोपों को बिना शर्त वापस लिए जाने के मांग के साथ साथ उपरोक्त समस्याओं के निराकरण हेतु आज दिनांक 25 जून 2026 को भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति द्वारा पुनः आदेश के सभी जिला अधिकारी मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया
न्याय न मिलने पर संगठन आगे भी धरना प्रदर्शन का कार्य जारी रहेगा
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा
















