युवा शक्ति समिति द्वारा किया गया वृक्षारोपण

0
58

कासिमाबाद (गाजीपुर), युवा शक्ति समिति द्वारा किया गया वृक्षारोपण। गाजीपुर जिला के कासिमाबाद तहसील अंर्तगत विभिन्न गांवों में 501 वृक्षों का रोपण किया है। यह वृक्षारोपण समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार के कुशल नेतृत्व में किया गया। मनीष कुमार समय समय पर कई सामाजिक सेवा में अपना योगदान देते रहते हैं। पर्यावरण के संतुलन में वृक्षों के महान योगदान एवं भूमिका को स्वीकार करते हुए ऋषि-मुनियों ने वृहद चिंतन किया है। मत्स्य पुराण (154.511- 512) में वृक्षों के महत्व को स्वीकार करते हुए कहा गया है, कि दस पुत्रों के बराबर एक वृक्ष होता है। लेकिन आज वृक्षों की जिस तरह से कटाई हो रही है, उस हिसाब से देखा जाय तो वृक्षारोपण बहुत कम हो रहा है। वैज्ञानिक बार बार चेतावनी दे रहे हैं कि प्रकृति पर्यावरण और परिस्थिति की रक्षा करो अन्यथा हम भविष्य में नहीं बच सकेंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए युवा शक्ति समिति द्वारा कासिमाबाद के विभिन्न गांव जैसे मझौवा, तालपर, मुस्तफाबाद, मोलनापुर , लोहवां, सलेमपुर डेरा, बदरपुर चांद, सक्करपुर खुर्द, मकदुमपुर आदि गांवों में वृक्षारोपण कार्य किया गया। और साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण कितना आवश्यक है इस पर इस पर विचार करते हुए उस निर्देशों का पालन करने के लिए समाज को जागरूक किया गया। इस कार्य में समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार सहित विभिन्न सदस्य मोतीलाल चौहान, सुभाष राजभर, आलोक कुमार बिंद, महेंद्र भारती, पंकज भारद्वाज, शुभम भारद्वाज, मनोज भारद्वाज, सूरज राजभर, एवं संगठन के समस्त सदस्यों के साथ मिलकर यह कार्य किया गया।

गौतम कुमार

कासिमाबाद तहसील संवाददाता के मास न्यूज़, गाजीपुर

In