सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री स्व०कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण किया

0
154

सकरा/गाजीपुर जनपद के सकरा ग्राम स्थित लुटावन महाविद्यालय में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्व० कैलाश यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस अवसर पर स्व०कैलाश यादव की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया और उन्हें नमन करते हुए समाजवादी पार्टी का महान नेता बताया। उन्होंने ने कहा कि प्रदेश में विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति में भी दलितों और पिछड़ों को उनका हक नहीं मिला। समाजवादी पार्टी पिछड़ों/दलितों को उनका हक और सम्मान दिलाने तथा उनके साथ हो रहे अन्याय, भेदभाव को खत्म करने के लिए जातीय जनगणना की मांग करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार इन्वेस्टर्स समिट और जी -20 के नाम पर जनता को धोखा दे रही है। सरकार बताए कि पिछले निवेशक सम्मेलन में कितना निवेश आया और कितना निवेश जमीन पर उतरा और कितने लोगों को रोजगार मिला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर झूठ बोलते है। एक तरफ बजट न देकर उधोगपतियों को भगाया जा रहा है दूसरी तरफ इन्वेस्टर्स मीट कर बुलाया जा रहा है। उन्होंने जनता को बीजेपी से बचने की सलाह देते हुए कहा कि यह मायावी पार्टी है‌‌। कब क्या मुद्दा उठा दे पता नहीं चलेगा। भाजपा चमत्कार करती रहती है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया है। देश की जनता को बड़े- बड़े सपने दिखाने के साथ -साथ भाजपा सरकार ने अपने एक उद्योगपति मित्र को भी दुनिया का नम्बर एक का उधोगपति बनाने का सपना दिखा रही थी। उस उधोगपति की प्रधानमंत्री जी से कितनी गहरी मित्रता है किसी से छिपा नहीं है। उस उधोगपति की कम्पनियों में सरकारी संस्थाओं का हजारों करोड़ रूपया लगाया गया है। वह रूपया आज डूब रहा है। इस कार्यक्रम में विधायक डॉ विरेन्द्र यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अंगम् वस्त्रम् और स्मृति चिन्ह तथा विधायक जैकिशन साहू ने मुकुट पहना कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव,अम्बिका चौधरी, चौधरी लालता प्रसाद निषाद, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य राजेश कुशवाहा, विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, मुहम्मदाबाद विधायक मन्नू अंसारी, विधानपरिषद सदस्य लाल बिहारी यादव, पुर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय यादव, आदि उपस्थित रहे।

भयीयालाल यादव
प्रत्रकार, के मास न्यूज, सादात ब्लॉक

In