चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग,बच्चों को दिखाया गया लाइव प्रसारण।

0
86

 

आजमगढ़ : दीदारगंज लाईव प्रसारण। चंद्रयान-3 का सफल लैंडिंग, दीदारगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर में बच्चों को दिखाया गया लाईव प्रसारण
उत्तर प्रदेश आजमगढ़ दीदारगंज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर, सहित अन्य सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में बुधवार सायं 00:5 बजे से सवा 00:6 बजे तक बच्चों तथा शिक्षकों ने टीवी सेट, लैपटॉप, आदि पर ऐतिहासिक सफल चंद्रयान-3 लैंडिंग का लाइव प्रसारण देखकर रोमांचित हुए और भविष्य में कुछ ऐसा ही कर गुजरने की ठानी, और देश की तरक्की के लिए तन मन धन से भविष्य में लग जाने की कसमें खाई।
प्राथमिक विद्यालय फत्तेपुर के प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार सिंह ने विद्यालय में बच्चों को चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की जानकारी देते हुए इस ऐतिहासिक सफलता पर ISRO के सभी बैज्ञानिकों को बधाई दिया।
इस मौके पर धीरज मिश्र सहायक अध्यापक प्रा वि अरनौला, बिनोद कुमार सहायक अध्यापक, शैलेन्द्र यादव, सुशीला यादव, शशिकांत यादव प्रधान आदि लोग भी मौजूद थे।

In