सम्पूर्ण समाधान दिवस मे प्रशासन ने सुनी जनता की पीड़ा

0
10

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जनपद की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मोहम्मदाबाद में 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 32 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 7 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनिया में 92 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 11 का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 15 का मौके पर निस्तारण किया गया। वहीं तहसील जमानिया में 105 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में 68 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें