बेसहारा हुई चार बेटियों के अभिभावक बने श्री विश्वनाथ ग्रुप आफ इंस्टिटूयूट के प्रबंध निदेशक वेद प्रकाश सिंह , शोक संतृप्त बेटियों को ढाँढस बँधाकर पेश की मानवता की मिसाल
सुल्तानपुर
सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर थाना क्षेत्र के विगत दिनों कादीपुर अखंडनगर मार्ग पर नरवरी बाजार के निकट हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया । इस भीषण दुर्घटना में अलीपुर बाजार के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असामयिक और दर्दनाक मृत्यु हो गई। एक ही झटके में हँसते-खेलते परिवार पर टूटे दुःखों के इस पहाड़ ने हर किसी की आँखें नम कर दी हैं।हादसे के समय निजी कार्यों से बाहर रहे क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी वेद प्रकाश उर्फ राजू भैया ने लौटते ही बिना समय गँवाए पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।बेटियों के सिर पर रखा पिता तुल्य हाथ, बने संबलदुर्घटना में माता-पिता व परिजन को खो चुकीं बेसहारा बेटियों से मिलकर राजू भैया का मन अत्यंत व्यथित हो उठा। ऐसे कठिन समय में जहाँ अमूमन लोग सांत्वना देकर आगे बढ़ जाते हैं, वहीं राजू भैया ने अपने चिरपरिचित सेवाभावी और दरियादिल अंदाज़ का परिचय दिया। उन्होंने पीड़ित बेटियों को ढाँढस बँधाते हुए विश्वास दिलाया कि जीवन की इस कठिन और संवेदनशील घड़ी में वे स्वयं को बिल्कुल अकेला न समझें।राजू भैया ने एक सच्चे अभिभावक का फर्ज निभाते हुए भावुक मन से कहा, “एक पिता और अभिभावक के रूप में मैं सदैव इन बेटियों के साथ खड़ा रहूँगा। इनके जीवन में पुनः आशा की नई किरण जगाना और इनके चेहरों पर मुस्कान लौटाना अब मेरे लिए केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मेरा आत्मीय और व्यक्तिगत दायित्व है।”क्षेत्र की जनता और राजू भैया की दरियादिली की हो रही सराहनासंकट के इस दौर में पीड़ित परिवार के प्रति वेद प्रकाश उर्फ राजू भैया की यह संवेदनशीलता और विशाल हृदयता उनके ऊंचे व्यक्तित्व को दर्शाती है। राजू भैया ने न केवल बेटियों के भविष्य की जिम्मेदारी ली, बल्कि उन्होंने क्षेत्र के उन सभी संवेदनशील नागरिकों का भी हृदय से आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवार को संबल दिया।राजू भैया ने कहा कि संकट के समय एक-दूसरे का हाथ थामना, सहानुभूति और सहयोग का परिचय देना ही हमारी मानवीयता है और यही आपसी अपनापन हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत है। राजू भैया के इस कदम की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है और लोग उनके इस सेवाभावी रूप को एक मिसाल मान रहे हैं।
















