राधा अष्टमी पर सिद्धपीठ हथियाराम मठ में धूमधाम से मना महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज का प्रादुर्भाव दिवस

0
3

गाजीपुर। तहसील जखनियां अंतर्गत प्रसिद्ध सिद्धपीठ हथियाराम मठ में शनिवार को राधा अष्टमी के पावन अवसर पर पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज का प्रादुर्भाव दिवस श्रद्धा, भक्ति, आस्था और भव्यता के साथ मनाया गया। धार्मिक आयोजन को लेकर मठ परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं और शिष्यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई और पूरा हथियाराम मठ भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर हो उठा।

प्रादुर्भाव दिवस के अवसर पर मठ परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा परिसर गुंजायमान रहा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं और शिष्यों ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की तथा महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मठ की ओर से व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद एवं महाभंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुबह से देर शाम तक भंडारे में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। मठ परिसर में सेवा भाव से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यवस्थाओं को संभाला। धार्मिक आयोजन के साथ ही सेवा और समर्पण की भावना भी पूरे परिसर में दिखाई दी। इस उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। मंच से कलाकारों एवं प्रतिभागियों ने भक्ति संगीत, भजन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु देर तक आध्यात्मिक वातावरण में डूबे रहे। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मठ परिसर को विशेष रूप से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह धार्मिक झांकियां, सजावट और रोशनी की व्यवस्था आयोजन की भव्यता को बढ़ा रही थी। मठ के आध्यात्मिक एवं शांत वातावरण के बीच श्रद्धालुओं की मौजूदगी से पूरा परिसर उत्सवमय नजर आया।

महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज का प्रादुर्भाव राधा अष्टमी की इसी पावन तिथि पर हुआ था। यही कारण है कि उनके शिष्यों और श्रद्धालुओं के लिए यह दिन विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है। राधा अष्टमी के अवसर पर जहां श्रद्धालुओं ने राधारानी की आराधना की, वहीं महामंडलेश्वर के प्रादुर्भाव दिवस पर गुरु के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना भी देखने को मिली। गुरु-शिष्य परंपरा के अनुरूप बड़ी संख्या में शिष्य और श्रद्धालु हथियाराम मठ पहुंचे। उन्होंने महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं का कहना रहा कि महाराज श्री का प्रादुर्भाव दिवस उनके लिए केवल जन्मोत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त करने का विशेष पर्व है।

इस धार्मिक आयोजन में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, उपजिलाधिकारी जखनियां अतुल कुमार, क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा रामकृष्ण तिवारी तथा कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र पांडेय सहित अन्य अधिकारी एवं विशिष्टजन उपस्थित रहे। अधिकारियों ने महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति महाराज से भेंट कर उन्हें प्रादुर्भाव दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मठ पहुंचे। सभी ने महामंडलेश्वर को प्रादुर्भाव दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना किया।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें