दीवार गिरने से सुदामी देवी का निधन, सुल्तानीपुर में शोक की लहर

0
1

ब्रेकिंग न्यूज़

 

तरवां, आजमगढ़। जनपद आजमगढ़ के विकास खण्ड तरवां, थाना तरवां क्षेत्र के ग्राम सुल्तानीपुर निवासी सुदामी देवी पत्नी फेकू बौद्ध का दिनांक 17 सितंबर 2026 की रात्रि लगभग 10:30 बजे दीवार गिरने से गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज सुबह तरवां पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया।तथा केंद्रीय मानवअधिकार सेवा संगठन नई दिल्ली के उत्तर प्रदेश प्रभारी सुबोध कुमार जी, उत्तर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य उमेश कुमार जी और अन्य गण मान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

सुदामी जी अपने पीछे पांच बेटियों, देवर-देवरानी सहित भरे-पूरे परिवार को छोड़कर इस संसार से विदा हो गईं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, रिश्तेदारों, ग्रामवासियों एवं पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। यह अपूरणीय क्षति परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक है।

 

परिजन दिवंगत सुदामी जी के पोस्टमार्टम हेतु आजमगढ़ रवाना हुए।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें