सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ

0
7

गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति मे तहसील सभागार सम्पन्न हुआ। जिसमे 137 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 07 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 392 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 32 शिकायत/प्रार्थना पत्रो  का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 38 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 04 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में 62 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 08 का मौके पर निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में 35 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 04 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में  26 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में 45  शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें  04 का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इस लिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि, वे शिकायतकर्ताओ की छोटी-छोटी समस्याएँ जिसका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है उसे निस्तारित करेें,  उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

 

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें