दोस्तपुर में बसपा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन से पहले बसपा नेता नन्हे सिंह चौहान हाउस अरेस्ट

0
8

 

 

सत्ता पक्ष बसपा के बढ़ते जनाधार से बौखलाकर पुलिस का कर रही इस्तेमाल : नन्हे सिंह चौहान

 

लम्भुआ/ सुलतानपुर

सुल्तानपुर जनपद के विधानसभा कादीपुर क्षेत्र के दोस्तपुर में रविवार को बसपा का एकदिवसीय पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित है। सम्मेलन में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष *विश्वनाथ पाल* समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

सम्मेलन से पहले बसपा नेता व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी अमेठी नन्हे सिंह चौहान को लम्भुआ पुलिस ने उनके आवास अर्जुनपुर में हाउस अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने उन्हें कार्यक्रम में जाने से रोक दिया है।

नन्हे सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि “बसपा का जनाधार लगातार बढ़ रहा है, जिससे सत्ता पक्ष के लोग बौखला गए हैं।इसी वजह से पुलिस को आगे करके दोस्तपुर में होने वाले कार्यक्रम को असफल कराने की कोशिश की जा रही है।”

फिलहाल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के चलते यह कदम उठाने की बात कही है।

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें