S.K. इलेक्ट्रानिक में चोरी का खुलासा, चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार

0
9

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद थाना पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर कॉपर और एल्यूमिनियम तार के साथ स्क्रैप चोरी करने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चार प्लास्टिक की बोरियों में स्क्रैप और वाइंडिंग पेपर बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 सितंबर की रात आरोपियों ने मुहम्मदाबाद क्षेत्र स्थित S.K. इलेक्ट्रानिक की दुकान के दरवाजे का कुंडा और ताला तोड़कर दुकान में रखा कॉपर व एल्यूमिनियम का तार (कबाड़) चोरी कर लिया था। मामले में पीड़ित की तहरीर पर थाना मुहम्मदाबाद में मु0अ0सं0 307/2026, धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में उपनिरीक्षक लल्लन राम बिन्द पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आदिलाबाद से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी से संबंधित स्क्रैप और वाइंडिंग पेपर चार प्लास्टिक की बोरियों में बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वकील बिन्द पुत्र श्रीराम ध्यानी बिन्द, निवासी ग्राम टड़वा, थाना मुहम्मदाबाद, उम्र करीब 22 वर्ष तथा रोहित बिन्द पुत्र दीनानाथ बिन्द, निवासी ग्राम देवसिया, थाना नन्दगंज, उम्र करीब 22 वर्ष के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(A)/331(4)/317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई का उल्लेख किया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक लल्लन राम बिन्द तथा थाना मुहम्मदाबाद पुलिस के हमराह कर्मचारी शामिल रहे।

जयप्रकाश चंद्रा, ब्यूरो चीफ गाज़ीपुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें