सपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया

0
182

सिखड़ी/गाजीपुर जिले के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत सिखड़ी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बताते चलें कि सपा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव के निधन पर सपा के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि का कार्यक्रम रखा गया। इसमें सदर से विधायक जय किशन साहू, जंगीपुर से विधायक वीरेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र यादव मनिहारी। जखनियां विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव, ओशो, भानु यादव, सपा के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व विधायक जखनियां से त्रिवेणी राम, पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्म देव यादव, जिला पंचायत सदस्य अरविंद यादव मैहर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोपाल यादव के साथ-साथ पार्टी के बहुत सारे कार्यकर्ताओं ने इस समारोह में भाग लिया सभी लोगों ने बारी-बारी से सपा के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। और शोक संवेदना भी व्यक्त किया। बारी-बारी से सभी लोगों ने उनके कार्यों और पार्टी को आगे ले जाने की भी सराहना की और अपने अगुआ के खो जाने का गम सभी लोगों को था।और सभी लोगों ने उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।

शशीकांत
पत्रकार, मनिहारी ब्लॉक

In