लॉकडाउन :कोरोना महामारी फैलने के वजह से काफ़ी लोगों को भोजन की दिक्कत आ रही है। लोग भोजन न मिलने से परेशान रहते हैं। इरशाद खान जैसे लोग सबकी परेशानियों को समझते हुए लोगों की मदद करने का बीड़ा उठाया। वो लोगों को कई दिनों से भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। जैसे दिहाड़ी मज़दूर, गरीब, असहाय लोगों की मदद कर रहे हैं। तो केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन सायन के पदाधिकारियों ने भी इनकी सहायता से लोगों की सेवा की। सबने क़दम से क़दम मिलाकर लोगों की मदद की। जैसा कि हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा कि गरीब असहाय लोगों की देखरेख करें। तो उनके इस आदर्श पर इरशाद खान जी और केंद्रीय मानव अधिकार सेवा संगठन सायन के पदाधिकारी जैसे उमाकांत जैसवार, समद अख़्तर खान, प्रदीप जैसवार, संदीप जैसवार, रमेश जैसवार और उमेश जैसवार चल रहे हैं। दिन में कम से कम 200 लोगों को भोजन कराया जाता है। इनका यह काम काफ़ी सराहनीय है।
केमास संगठन के पदाधिकारियों ने इरशाद खान के साथ कर लोगों की मदद
In