लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने 3 हजार बढ़ाया मानदेय, अब मिलेगा 9 हजार

0
2

लखनऊ में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों के लिए बड़ी खुशखबरी, योगी सरकार ने 3 हजार बढ़ाया मानदेय, अब मिलेगा 9 हजार

मुडिला/सुल्तानपुर

राजधानी लखनऊ में इको गार्डन में धरने पर बैठे पंचायत सहायकों को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने पंचायत सहायकों का मानदेय 3000 रुपये बढ़ा दिया है। अब उन्हें 6000 की जगह 9000 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

इसका ऐलान पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने किया। उन्होंने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 57 हजार से ज्यादा पंचायत सहायक कार्यरत हैं, जिन्हें इस फैसले से सीधा लाभ मिलेगा।

 

अब प्रधान नहीं हटा पाएंगे मनमाने तरीके से –

 

मंत्री राजभर ने कहा –

 

अब किसी पंचायत सहायक को ग्राम प्रधान या पंचायत सचिव अपनी मर्जी से पद से नहीं हटा सकेंगे। पंचायत सहायक को हटाने से पहले डीएम के नेतृत्व में गठित कमेटी जांच करेगी। जांच के बाद ही सेवा समाप्त करने का फैसला लिया जा सकेगा।

 

सरकार के इस फैसले के बाद धरने पर बैठे पंचायत सहायकों में खुशी की लहर है।

 

विवेक कुमार पत्रकार मुडिला

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें