सुल्तानपुर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत भवनों और ब्लॉक मुख्यालयों में दीप प्रज्ज्वलित किए जाने थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे अखण्डनगर क्षेत्र पंचायत कार्यालय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शिलापट और ब्लॉक प्रमुख भवन अंधेरे में दिखाई दिए। हालांकि कार्यालय के बरामदे में कुछ दीपक जलते नजर आए।
ब्लॉक परिसर में दीप प्रज्ज्वलित नहीं किए जाने की खबर पर खण्ड विकास अधिकारी शिवप्रकाश सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए इसका खंडन किया। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े छह बजे उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ कार्यालय परिसर के भवनों तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मृति शिलापट आदि पर दीप प्रज्ज्वलित किए थे। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत करीब पौने सात बजे राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज बड़ौरा ख्वाजापुर में दीप प्रज्ज्वलन के लिए चले गए।
बीडीओ के अनुसार उनके वहां से जाने के बाद बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, जिसके कारण ब्लॉक परिसर अंधेरे में दिखाई दिया होगा। उन्होंने यह भी बताया कि जलते हुए दीपकों की देखरेख के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई थी।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर में अधीक्षक डॉ. सत्येन्द्र कुमार सिंह ने डॉ. विष्णु स्वरूप यादव, डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल, डॉ. गोविन्द, एचईओ नन्दलाल यादव समेत कर्मचारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित किए।
सूत्रों के अनुसार ग्राम पंचायतों में दीप जलाने के लिए करीब 25 से 30 मिट्टी के दीपक भेजे गए थे। कुछ ग्राम प्रधानों ने तेल और बत्ती की व्यवस्था नहीं किए जाने की बात कही। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में दीप जलाए गए,



















