गोसाईगंज थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस 33 शिकायतों में से 7 का मौके पर हुआ निस्तारण

0
2

बरौंसा सुल्तानपुर

 

जनपद सुल्तानपुर थाना गोसाईगंज परिसर में शनिवार को समाधान का आयोजन किया गया इसकी अध्यक्षता जयसिंहपुर क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह ने की इस दौरान गोसाईगंज थाना प्रभारी अखंड देव मिश्रा थाने के हेड मुंशी अमित यादव सहित पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे समाधान दिवस में क्षेत्र के विभिन्न गांव से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी राजस्व विभाग की ओर से कानून को एवं क्षेत्र के सभी राजस्व लेखपाल भी मौजूद रहे समाधान दिवस में कुल 33 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिसमें 17 शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित तथा 16 शिकायत राजस्व विभाग से संबंधित रही पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों में से पांच मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया वहीं राजस्व विभाग से संबंधित दो शिकायतों का भी मौके पर निस्तारण किया गया शेष शिकायतों के शीघ्र गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें