क्षेत्रीय लेखपाल की मिली भगत से दबंगो द्वारा निजी खाते की जमीन कब्जा करवाने का लगाया जा रहा आरोप

0
3

बरौंसा सुल्तानपुर

जनपद सुल्तानपुर तहसील जयसिंहपुर थाना गोसाईगंज क्षेत्र ग्राम हयात नगर परगना बरौसा निवासी राम धीरज सुत भगेलू ने एक शिकायती पत्र के माध्यम से जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है पीड़ित का कहना है कि गाटा संख्या 1294 क में हेमराज पुत्र विशेषर ने पीड़ित की जमीन पर जबरन कब्जा कर लें रहे हैं जो कि न तो यहां के निवासी हैं और न ही खातेदार है जब कि हेमराज सुत विशेषर ग्राम कोडरी पोस्ट रसूलाबाद तहसील अमेठी निवासी हैं पीड़ित का आरोप है कि खतौनी गाटा संख्या 1294 क में प्रधान लेखपाल तहसील की मिली भगत से छप्पर रख कर कब्जा कर लिया है और अब नल लगाने और मकान बनाने की तैयारी कर रहे हैं इसी गाटा संख्या का श्रीमान न्यायालय अपर आयुक्त महोदय अयोध्या कमीशनरी जिसका वाद संख्या 2357/2025 बनाम पतिराज बनाम राम धीरज दायर है जो विचाराधीन है लेकिन जो कि हेमराज सुत विशेषर जो कि न तो खातेदार है और न ही यहां के निवासी हैं और पीड़ित की जमीन मे कब्जा कर लिया फरसे व गोली से जान से मारने की धमकी दे रहा है पीड़ित कई बार जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक एस डी एम जयसिंहपुर थाना गोसाईगंज न्याय की गुहार लगाई लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई दबंगो के साथ नहीं हुई ।

 

पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें