नगर निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण 23 सक्रिय कार्यकर्ताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया निष्कासित

0
173

सुलतानपुर

भारतीय जनता पार्टी ने नगर निकाय चुनाव में सख्त निर्णय लेते हुए 23 कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य पार्टी पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के आदेश पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष पदों व नगर पालिका के सभासद पद के लिए भाजपा के घोषित उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने के कारण या पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने के कारण और अनुशासनहीनता के कारण 23 पार्टी कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी सूची में कादीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे विजय भान सिंह मुन्ना, कोइरीपुर में पूनम जायसवाल के पति राजेश जयसवाल एवं प्रतिभा साहू के पति सौरभ साहू, दोस्तपुर मंडल अध्यक्ष संजय कसौधन, भानमती गौतम, मंजू सोनकर, किरण सोनकर एवं शांति देवी को 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। इसी क्रम में लंभुआ में जयशंकर त्रिपाठी, नगर के ठठेरी बाजार में पार्टी के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे आकाश जायसवाल अक्कू, घासीगंज पूर्व सभासद संदीप गुप्ता, शास्त्रीनगर आशीष रघुवंशी, सीताकुंड अरुण कुमार तिवारी, पयागीपुर गिरीश कुमार मिश्रा, खैराबाद विजय सेक्रेटरी, लाल डिग्गी दीप सिंह, बढ़ैयावीर कुंवर प्रताप सिंह , अनूप कुमार मिश्रा, नारायणपुर सत्य नारायण सिंह व राजेश्वर सिंह,विवेक नगर अनुराग श्रीवास्तव एवं अमित पांडे घोसियाना राम सिंह को पार्टी ने 6 वर्ष के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

के मास न्यूज सुलतानपुर

In