मंजू राजभर ने अपने प्रतिद्वंदी मनीता वर्मा से 188 मतों से कोटा का चुनाव जीता
सुल्तानपुर जिले के विकास खंड अखंडनगर के ग्राम पंचायत बनगवांडीह में उचितदर दुकान (कोटा) का चुनाव दिनांक 17/07/2026 को ग्राम पंचायत भवन बनगवांडीह के संकुचित प्रांगण मे ग्रामसभा की खुली बैठक रख कर नोडल अशिकारी की उपस्थिति में कोटा चयन प्रक्रिया शुरू किया गया कोटा चयन प्रक्रिया में तीन प्रत्याशी मनीता वर्मा पत्नी प्रमोद कुमार , मंजू राजभर पत्नी मनोज कुमार, अमरीता पत्नी शिव शंकर ने कोटा चयन प्रक्रिया में अपना नामांकन किया। अधिकारियों द्वारा कागजात चेक करने के उपरांत नाम वापस लेने की प्रक्रिया शुरू किया गया तो उसमे से अमरीता पत्नी शिव शंकर ने अपना नामांकन वापस ले लिया तो चयन प्रक्रिया में कोटा चयन मे दो उम्मीदवार ही रहे। तदुपरांत कोटा चयन प्रक्रिया शुरू हुई तो दोनों प्रात्याशियो के जनसमर्थन में आये हुए ग्रामीणों की गणना प्रारम्भ हुई। मनिता वर्मा पत्नी प्रमोद कुमार के समर्थन में 327 लोगो का सहयोग प्राप्त हुआ, जबकि मंजू राजभर पत्नी मनोज कुमार को 515 लोगो का जन समर्थन प्राप्त हुआ। मंजू राजभर अपने निकटतम प्रतिद्वन्दि मनीता वर्मा से 188 जन समर्थन प्राप्त कर मजू राजभर उचितदर दुकान (कोटा ) का चुनाव जीत लिया। विजयी प्रत्याशी मंजू राजभर पत्नी मनोज कुमार को अधिकारीयों द्वारा उचितदर दुकान का प्रमाण पत्र निर्गत किया जायेगा।














