बरौंसा सुल्तानपुर
दिनांक 17/7/2026को
जनपद सुलतानपुर गोसाईगंज के सैदपुर स्थित किसान सहकारी चीनी मिल परिसर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट के बैनर तले किसान पंचायत में किसानों ने आगामी पेराई सत्र समय से शुरू करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया पंचायत के बाद किसानों ने नायब तहसीलदार सदर धर्मेंद्र यादव जिला गन्ना अधिकारी राजेश्वर यादव और प्रधान प्रबंधक बरखा सिंह को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा पंचायत को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राम विशाल मौर्य गया प्रसाद यादव देवशरण वर्मा अन्य सहित अन्य किसान नेताओं ने कहा कि किसानों के हित में आगामी पेराई सत्र समय पर शुरू कराया जाए किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं तथा डीएपी और यूरिया भी सरकारी समितियों पर उपलब्ध कराई जाए यहां धान की रोपाई के दौरान नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की गई किसानों ने चीनी मिल की ओर से कराए गए गन्ना सर्वे को निरस्त करके हैदरगढ़ इकाई दोबारा सर्वे क्यों कराया गया और बनमयी के गन्ना किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग भी उठाई ज्ञापन लेने के बाद जिला गन्ना अधिकारी और प्रधान प्रबंधक ने चीनी मिल संचालक और किसाने की अन्य मांगों पर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया इस दौरान सियाराम दीप नारायण सहित बड़ी संख्या में किसान एवं के पदाधिकारी मौजूद रहे
पत्रकार लल्लन केमास न्यूज़ बरौसा










