हलियापुर / सुल्तानपुर – पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 86 पर एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
घायलों को तत्काल राहत बचाव कर *सौ शैय्या अस्पताल पिठला, अयोध्या* भेजा गया है।
सूचना मिलते ही मौके पर *हलियापुर पुलिस* के साथ *पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम* पहुंच गई। राहत-बचाव कार्य जारी है।
इस घटना की *पुष्टि प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव* ने की है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
In


















