मुहम्मदपुर तिराहे पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का हुआ जोरदार स्वागत

0
1

 

आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव का मंगलवार को मुहम्मदपुर तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में भाजपा के मंडल एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत समारोह के दौरान संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष का उत्साहपूर्वक स्वागत कर उनका अभिनंदन किया। इस स्वागत समारोह के मौके पर जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव, मण्डल अध्यक्ष मुहम्मदपुर मनीष राय, जिला कार्यसमिति सदस्य अवधेश चौहान, मण्डल उपाध्यक्ष उग्रसेन चौहान,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमेश मधुकर, जिला मंत्री शैलेश प्रजापति, मण्डल महामंत्री अरविन्द यादव उर्फ पिंटू, अंकित चौहान, आईटी प्रभारी अबुल कैश फैजी, शैलेश यदुवंशी , सत्यदेव यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे

सब ब्यूरो चीफ महादेव यादव की रिपोर्ट

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें