जौनपुर –
/खेतासराय स्थानीय थाना क्षेत्र के तारगहना गांव में सोमवार सुबह ताल में शाग खोटने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार तारगहना गांव निवासी तिलकधारी बिंद (55) पुत्र रघुराज सोमवार सुबह करीब आठ बजे मानी ताल में शाग खोटने गए थे कुछ देर बाद वह ताल से बाहर आए और पास में लगे नल से पानी पीने के बाद अचानक अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक की पत्नी सुशीला देवी, पांच पुत्रियां और दो पुत्र हैं। वह खेती-बाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे पत्नी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है हालाकिं मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।










