तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर, जिला अस्पताल रेफर

0
3

 

दोस्त पुर/सुल्तान पुर

अखण्डनगर बाजार में सब्जी खरीदते समय हादसा; सिर में गंभीर चोट लगने से हुए बेहोश, पुलिस ने बाइक कब्जे में ली

शनिवार दोपहर करीब दो बजे अखण्डनगर बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पाराबासूपुर निवासी बुजुर्ग देवीलाल पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय वह सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान बेलवाई की तरफ से राहुलनगर जा रहे रतनपुर निवासी श्रीनाथ की बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोट आई और वह बेहोश हो गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अखण्डनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सक डॉ. सत्येन्द्र सिंह ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल अम्बेडकरनगर रेफर कर दिया।

घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि बाइक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। बाइक सवार के शराब पीकर वाहन चलाने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

के मास न्यूज संवाददाता दोस्त पुर

In

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें